शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेलौही में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल अब विभागीय जांच तक पहुंच गए हैं नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और पात्र अभ्यर्थी को दरकिनार किए जाने के आरोपों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चितरंगी को जांच के निर्देश दिए हैं डीईओ ने तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है पूर्व में कार्यरत शिक्षिका की जगह दूसरे की उपस्थिति का आरोप
मामले में सामने आए आरोपों के अनुसार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेलौही में पूर्व सत्रों 2024-25 एवं 2025-26 में अतिथि शिक्षिका के रूप में कार्यरत प्रिया द्विवेदी के स्थान पर शिवसागर सिंह की उपस्थिति दर्ज कराए जाने का दावा किया गया है आरोप यह भी है कि नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और पात्रता की अनदेखी की गई हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी यही कारण है कि अब विभागीय जांच की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है ने कहा—नियमों के अनुसार हो पात्र का चयन सोशल मीडिया और समाचारों में मामला सामने आने के बाद
डीईओ कार्यालय ने बीईओ चितरंगी को प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं आदेश में शासन के नियम एवं निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि शिक्षक का चयन सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया है तीन दिन की समय-सीमा, अब जांच रिपोर्ट पर नजर
डीईओ ने बीईओ से तीन दिवस के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन मांगा है आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, कलेक्टर सिंगरौली, जिला पंचायत CEO और संयुक्त संचालक रीवा संभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है अब सवाल यह है कि जांच में नियुक्ति प्रक्रिया, पात्रता, उपस्थिति दर्ज किए जाने और संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं विभागीय रिपोर्ट के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

