9 अगस्त से शुरू होगी रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल विमान सेवा

विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 9 अगस्त से रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल के बीच नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रही है। दोनों मार्गों पर 72 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट कर विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास में भी इन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

संवाददाता :- विवेक द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *