चितरंगी कोल्डिहा से खम्हरिया सम्पर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन है जिसमें कोल्डिहा बांध में बना पुल हुआ जलमग्न जिसको लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुल के पुनः निर्माण का किया गया मांग


चितरंगी के कोल्डिहा से खम्हरिया सड़क मार्ग में बने पुल में जलभराव के कारण पुल के डूब जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। समस्या को लेकर कोरावल विकास मंच के नेतृत्व में ग्रामीण एवं आदिवासी गोंड महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।


ग्रामीणों ने बताया कि पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन है निर्माण के दौरान ही ठेकेदार एवं प्रशासन को ऊंचा पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया था साथ ही पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ताविहीन कार्य को लेकर विरोध किया गया था।लेकिन इसके बावजूद बंबा पाइप डालकर छोटी पुलिया का निर्माण कर दिया गया। वर्तमान में पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया है। भारी बारिश के दौरान मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है और पुल के पास रोड भी धस गई है और तालाब पूरा भरा हुआ है और मगरमक्ष भी तालाब में डेरा डाला हुआ है जिससे वहां से आवागमन जोखिम भरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, इसलिए लोगों को मजबूरी में जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे कभी भी गंभीर हादसा एवं जनहानि हो सकती है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर पुल का उचित एवं स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाए तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *