स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए जय जगदीश स्व सहायता समूह ने 15 अगस्त के अवसर पर सराहनीय जनसेवा की पहल की।
समूह ने शासकीय प्राथमिक पाठशाला बेलौही के छात्र-छात्राओं सहित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वादिष्ट भोजन, पेयजल एवं प्रसाद का वितरण किया। बच्चों के बीच पहुंचकर समूह ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और सेवा को ही राष्ट्रभक्ति का माध्यम बनाया।
समूह की इस पहल ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति केवल नारों में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खड़े होने और समाज के लिए कुछ करने में भी है।
जय जगदीश स्व सहायता समूह की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी वर्ल्ड इनफार्मेशन न्यूज़
