सरस्वती शिशु मंदिर खम्हारडीह में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


सरस्वती शिशु मंदिर खम्हारडीह में हर्ष और उल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमरेश जायसवाल समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि माननीय श्यामलाल पनिका, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल सिंह गोड़ और सरपंच लखपति साकेत ने की, कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जिला समन्वयक रामदयाल सिंह, प्रधानाचार्य गोरानाथ जायसवाल एवं समस्त आचार्य-दीदियों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित रहे, स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के भैया बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और अतिथियों-गणमान्य लोगों द्वारा भैया-बहनों के कार्यक्रम में खुश होकर पुरस्कृत भी किया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के विषय में जिला समन्वयक रामदयाल सिंह द्वारा पूरा विषय रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरानाथ जायसवाल जी के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों, गणमान्य नागरिकों का आभार ज्ञापित किया गया ।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *