प्रधानमंत्री से सिंगरौली एयरपोर्ट की मांगसांसद के नेतृत्व में मिले जनप्रतिनिधि

सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान सिंगरौली में लंबे समय से प्रस्तावित सिंगरौली एयरपोर्ट के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में पहचान रखने वाले सिंगरौली में हवाई सेवा शुरू होना क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के दौरान देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सिंगरौली एयरपोर्ट निर्माण की मांग को विस्तार से प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से निवेश, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा आम नागरिकों को भी बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह,  सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सिंगरौली एयरपोर्ट को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर सिंगरौली को हवाई संपर्क की सौगात देगी।

ब्यूरो चीफ :-आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *