गोपला स्कूल में SDM-तहसीलदार का औचक निरीक्षण, बच्चों को पढ़ाया पाठ

सिंगरौली। चितरंगी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपला में SDM देवेंद्र द्विवेदी और तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और स्वयं बच्चों को पाठ पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक समझ परखी।निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षाओं में टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था नहीं मिलने पर SDM ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से फोन पर जानकारी ली और तत्काल आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने शिक्षकों को नियमित कक्षाएं संचालित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *