पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पड़री में धूमधाम से मना उमंग दिवसविद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने और सकारात्मक सोच अपनाने का दिया संदेश

पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पड़री में उमंग दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव से दूर रखते हुए उन्हें खुशहाल, सकारात्मक एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई एवं परीक्षा से जुड़े तनाव को समझने तथा उसका सकारात्मक तरीके से सामना करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राम गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों का खुश और तनावमुक्त रहना उनके बेहतर व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ साझा करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *