पहले पुरुषों के बीच था विवाद अब महिलाओं को बनाकर मोहरा झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका शिकायत में कई गंभीर आरोप
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहवा में दो जायसवाल परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक महिला ने थाना प्रभारी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि पहले पुरुषों के माध्यम से विवाद किया जाता था, लेकिन अब महिलाओं को आगे कर झगड़ा कराने और पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। शिकायत में जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
पीड़िता शशी जायसवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाई है कि 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह घर के पास घास काट रही थी। इसी दौरान पीड़िता से पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद के चलते जमुना जायसवाल गंगा जायसवाल, के उस्काने पर सोनकाली जायसवाल सुशील जायसवाल पिंकी जयसवाल, देवकली जायसवाल चार महिलाएं संगठित होकर पीड़िता के पास पहुंचीं और अश्लील गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगीं। शिकायत में अभद्र हरकतें करने तथा मारपीट की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
शिकायत में दावा किया गया है कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसकी पृष्ठभूमि पहले दर्ज एक एफआईआर से जुड़ी है। पीड़िता का आरोप है कि उस मामले के बाद से लगातार उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। अब महिलाओं को आगे कर विवाद कराया जा रहा है ताकि पूरे परिवार को झूठे आपराधिक मामलों में फंसाकर उनकी पैतृक एवं पट्टे की भूमि पर कब्जा किया जा सके।
महिला ने अपने आवेदन के साथ पूर्व में दर्ज एफआईआर एवं पुलिस को दिए गए अन्य शिकायत पत्रों की प्रतियां भी संलग्न की हैं। उसने थाना प्रभारी को लिखित रिपोर्ट लिखी है कि हमारा जीना हराम हो गया है मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप एक पीड़ित पक्ष के हैं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उम्मीद है जांच के बाद तथ्य स्पष्ट होने पर पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई कर शांति स्थापित की जाएगी।
ब्यूरो चीफ :-आशीष सोनी

