मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर और अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने, जलभराव वाले इलाकों से बचने तथा नदी-नालों के पास अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूरो चीफ :-आशीष सोनी
