रेलवे स्टेशन चितरंगी मार्ग 3 घंटे रहा ठप


चितरंगी-मोरवा अंचल में शनिवार को हुई झमाझम बारिश
सिंगरौली । शनिवार को बैढ़न-मोरवा अंचल में हुई बारिश से आज जन जीवन प्रभावित रहा। वहीं रेलवे स्टेशन सिंगरौली के सामने गोनर्रा-चितरंगी मार्ग की पुलिया उफान पर आने से करीब 3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान मोरवा पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही।
दरअसल आज शनिवार को बैढ़न समेत मोरवा एवं चितरंगी के सोनतट इलाके में रूक-रूक कर बारिश होती रही। जिसके कारण नदी-नाले उफान पर आ गये। वहीं रेलवे स्टेशन सिंगरौली के चितरंगी मार्ग शिव मंदिर के समीप की पुलिया उफान पर आने से करीब 3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा है। जिसके चलते वाहनों की लम्बी कतारे लग गई थी और 3 घंटे तक वाहन चालको को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मोरवा पुलिस भी तैनात रही। बाढ़ का पानी कम होने के बाद आवागमन चालू कराया गया। इधर बैढ़न क्षेत्र में भी दोपहर के बाद से रूक-रूक कर बूंदाबांदी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बताया जा रहा है कि सावन मास में मघा नक्षत्र पर इन्द्र देवता मेहरवान हैं।

इस बारिश से अन्नदाता भी खुश नजर आ रहे हैं। धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश मानी जा रही है। वहीं जिले में हो रही बारिश आफत बनकर भी आई है। कई क्षेत्रों के नाले एवं प्रमुख नदी गोपद, सोन, महान नदी भी तमतमाई हुई है। हालांकि अभी खतरे के निशान से पानी नीचे है।

ब्यूरो चीफ आशीष  सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *