सरई में हरियाली तीज पर सजी लोकसंस्कृति की मनोहारी छटातीज मिलन समारोह में महिलाओं ने गीत, नृत्य और पारंपरिक परंपराओं से बांधा समां

सावन की फुहारों और हरियाली के बीच सरई नगर में हरियाली तीज का पर्व उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। लक्ष्मी नारायण भवन में आयोजित तीज मिलन समारोह में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्सव का मनोहारी वातावरण निर्मित हो गया।


समारोह में महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद तीज के पारंपरिक गीतों और लोकधुनों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने सामूहिक गीत गायन के साथ लोकनृत्य प्रस्तुत कर भारतीय लोकसंस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम के संरक्षक नगर परिषद सरई के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता रहे। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम में प्रभा गुप्ता, नीरू गुप्ता, रेनू गुप्ता, अनारकली गुप्ता, सुजाता गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुगन कंवर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *