PS बेलौही में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। BEO साहब ने 17 सितंबर को स्पष्ट आदेश जारी कर प्रिया द्विवेदी को अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया था।
लेकिन आदेश के उलट, प्रधानाध्यापक राजू कोल ने मनमानी करते हुए BEO के आदेश को दरकिनार कर दिया और अपनी मर्जी से शिव सागर सिंह को अतिथि शिक्षक के रूप में रख लिया।

सूत्रों के अनुसार यह पूरी नियुक्ति नियमों को ताक पर रखकर की गई है।

सबसे बड़ा सवाल – BEO और संकुल प्राचार्य क्यों हैं मौन?
इतनी बड़ी मनमानी के बाद भी BEO कार्यालय और संकुल प्राचार्य ने चुप्पी साध रखी है। न तो इस अवैध नियुक्ति पर कोई रोक लगाई गई और न ही प्रिया द्विवेदी को न्याय दिलाने के लिए कोई कार्रवाई की गई।

पालकों और ग्रामीणों का आरोप है कि संकुल प्राचार्य और प्रधानाध्यापक राजू कोल की मिलीभगत से BEO के आदेश को पलीता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर BEO के अधिकृत उम्मीदवार प्रिया द्विवेदी को तत्काल जॉइनिंग नहीं कराई गई तो वे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत करेंगे।

क्या प्रिया द्विवेदी को जानबूझकर रोका जा रहा है?
चर्चा है कि प्रिया द्विवेदी योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद उन्हें इसलिए रोका जा रहा है ताकि चहेते व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके। यह मामला अब भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की ओर इशारा कर रहा है।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ आशीष सोनी की खास रिपोर्ट
