आदिवासी रैली में शराबी युवको ने मचाया उत्पातआइस्क्रीम दुकानदार के साथ मारपीट, गजरा बहरा की घटना

सरई थाना क्षेत्र के गजरा-बहरा में रविवार की रात करीब 8 बजे आदिवासी समाज रैली निकाले हुये थे। इसी दौरान कुछ शराबी तत्वों ने शिवशक्ति सोडा सेंटर के ठेले को पलटा दिया, इसके पहले मारपीट कर आइस्क्रीम तक लूट लिये। पुलिस अपराध दर्ज कर रही है। इसकी पुष्टि टीआई थाना प्रभारी सरई प्रहलाद सिंह मस्कोले ने की है।
जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गजरा बहरा में आदिवासी समाज से जुड़े लोगों के द्वारा रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक बाईक से शिव शक्ति सोडा सेंटर के ठेला वाहन से टक्कर हो गई। जहां गुस्साएं युवको ने उत्पात मचाते हुये पहले ठेला संचालक के साथ मारपीट कर आइस्क्रीम लूटी गई और इसके बाद ठेले को पलटा दिया।

घटना के समय स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि रैली में शामिल कुछ लोग बीच बचाव कर रहे थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि शराबी युवक नशे में धुत्त थे, किसी की बात नही मान रहे थे। पुलिस के सामने आने के बाद मामला शांत हुआ ।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *