देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ गुरुवार को तेंदूखेड़ा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के धार्मिक पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा परिसर से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शासकीय उच्च विद्यालय तक पहुंची। यात्रा में नगर के सभी शासकीय एवं सीएमआर स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बच्चों के हाथों में तिरंगे थे और पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी श्रीमती सरोज ठाकुर, एसडीओपी सुश्री अर्चना अहीर, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी सहित शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाती हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन और आमजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *