पंचायत ग्रामीण मंत्री राधा सिंह ने योजना की दी विस्तृत जानकारी, पंच-सरपंच एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
चितरंगी के सामुदायिक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह की अध्यक्षता में GV-GRAM-G योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समस्त पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह ने GV-GRAM-G योजना के संबंध में जनप्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजना के उद्देश्य, पंचायत स्तर पर इसकी भूमिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी योजना से संबंधित विषयों पर चर्चा की।इस अवसर पर जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट।
