पहली बारिश में ही टूट गए दो चेकडैम, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल!

120 मीटर पहले बना पुराना चेकडैम सुरक्षित, नए दो चेकडैम पहली बारिश में ही टूटे

सिंगरौली के चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मिसिरगवा में सरकारी राशि से बनाए गए दो चेकडैम पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए हैं।तस्वीरें साफ बता रही हैं कि चेकडैम की हालत किस कदर खराब हो चुकी है। निर्माण की गुणवत्ता, इस्तेमाल की गई सामग्री और संरचना की मजबूती को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया और पर्याप्त सरिया तथा बेहतर निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया।

लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दोनों नए चेकडैम से करीब 120 मीटर पहले बना पुराना चेकडैम आज भी सुरक्षित है, जबकि पहली ही बारिश में नए बनाए गए दोनों चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गए।

ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर नए निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता कैसी थी?
अगर निर्माण कार्य का मूल्यांकन और निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी, तो पहली बारिश में ही दोनों चेकडैम कैसे टूट गए?क्या सरकारी राशि का सही तरीके से उपयोग हुआ? निर्माण में तय मानकों का पालन हुआ या नहीं? और अगर अनियमितता हुई है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

अब ग्रामीणों को प्रशासन की जांच और कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार सरपंच-सचिव और निर्माण से जुड़े लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *