विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी अंतर्गत शंकर मार्केट में देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात लोगों ने निजी ATM को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर ATM तोड़ने में सफल नहीं हो सके, लेकिन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ATM में CCTV कैमरा नहीं लगा था, ऐसे में पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश कर रही है।

