लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी खेलों का आयोजन शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. नौगांव में किया गया।
जिसमें अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग की टीकमगढ़ जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
संभाग स्तरीय फाइनल मैच में टीकमगढ़ ने पन्ना जिले को हराकर जीत हासिल की। जिले की टीम में सर्वाधिक छात्र सांदीपनि विद्यालय पलेरा के हैं, जिन्होंने अपने श्रेष्ठ खेल से जिले को गौरवान्वित किया।
कबड्डी खेल टीम में सांदीपनि विद्यालय पलेरा के छात्र प्रिंस कुशवाहा, सूर्य प्रताप सिंह तोमर, कृष्ण कोत अहिरवार, सचिन रजक तथा मॉडल स्कूल के छात्र रंजीत राजपूत बम्हौरी स्कूल से पंकज यादव ने पलेरा विकासखंड की ओर से जिले की कबड्डी टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
छात्रों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.के. वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक पुष्पेन्द्र पाठक, सांदीपनि प्राचार्य महेश रावत, मॉडल प्राचार्य कौशल राजपूत, टीम मैनेजर शैलेंद्र सिंह राय, जनरल मैनेजर राम सिंह राजपूत, खेल शिक्षिका गोमती खटीक, प्रियंका खटीक, हसरूद्दीन सहित शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, रमेश पाल, गौरीशंकर यादव, मंगल सिंह, खण्ड लीडर रामकुमार नायक, गफ्फार खान, महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र राजपूत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांदीपनी विद्यालय की छात्रा इजा नसीम, मदीना बानो, नें भी बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया ।

