नरसिंहपुर के घटना पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। यह घटना पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर देने वाली है।

प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं और भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या बेटियों की सुरक्षा सिर्फ सरकारी दावों और विज्ञापनों तक सीमित रह गई है?

हमारी मांग है कि इस जघन्य अपराध के दोषी को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कठोरतम सजा दिलाई जाए, पीड़ित परिवार को न्याय, समुचित आर्थिक सहायता और हर संभव सहयोग दिया जाए। साथ ही महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी तय कर प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बेटियों की सुरक्षा खोखले भाषणों और दावों से नहीं, सख्त कानून-व्यवस्था, त्वरित न्याय और जवाबदेह शासन से सुनिश्चित होती है।

संवाददाता :- विवेक द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *