बरगवां से लापता नाबालिका 2 माह बाद यूपी के ललितपुर से सकुशल दस्तयाब

सिंगरौली जिले की बरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

जानकारी अनुसार बड़ोखर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने पर थाना बरगवां निरीक्षक ने अपराध क्रमांक 455/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह तथा एसडीओपी मोरवा रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश करते हुए उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम झांखर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि विनोद मिश्रा, प्रआर. विपिन तोमर, रामनिवास यादव, अवधलाल सोनी तथा मआर. कीर्ति कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *