स्कूल बस फिसलकर सड़क से नीचे उतरीपड़री के चकुआर मार्ग की घटना, हादसा टला, कच्ची सड़क दलदल

  बैढ़न विकासखंड के पड़री पंचायत अंतर्गत चकुआर में आज एक स्कूल बस दल-दल मिट्टी के सड़क में उसके टायर फिसल गये, जहां चालक के सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार एक स्कूली बस बच्चों को लेने जा रही थी कि पड़री ग्राम पंचायत के चकुआर कच्ची दलदल सड़क में उसके टायर फिसलने लगे और बस सड़क छोड़ दी। गनीमत रही कि बस स्पीड में नही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि चकुआर मार्ग की सड़क कच्ची होने से सड़क पैदल चलने लायक भी नही है। ग्राम पंचायत की लापरवाही एवं उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। डब्ल्यूबीएम-पीसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग लगातार की जा रही है, परंतु जनपद से लेकर ग्राम पंचायत उदासीनता बरत रहा है। जबकि सिंगरौली में खनिज प्रतिष्ठान मद की पर्याप्त राशि है, इसके बावजूद भी सिंगरौली के कई अंचलों के बस्तियां आज भी विकास की राह देख रही हैं। ग्रामीणों ने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुये कहा है कि चकुआर गांव की इस सड़क को देखकर भाजपा की विकास के दावे की पोल खुल रही है। ग्रामीणों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *