शराब पीकर ट्रक चलाते मिले सात चालकों पर कार्रवाई, वाहन जप्त57 वाहनों की जांच, निगाही मोड़ और अमलोरी तिराहे पर आधी रात चला अभियान

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर अलग-अलग टीमों ने करीब 57 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते मिले सात चालकों के वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस के अनुसार शराब या मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से चालक का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान सात ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किए गए। पुलिस के मुताबिक सभी सात चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार लाइसेंस छ: माह के लिए निलंबित किए जा सकते हैं। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी सहित उपनिरीक्षक आशीष तिवारी, प्रआर एवं यातायात पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यातायात पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ब्यूरो चीफ :-आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *