बोलेरो की टक्कर से मासूम बालक की मौत बरगवां थाना क्षेत्र के चरखी पहाड़ी की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

बरगवां थाना क्षेत्र के चरखी पहाड़ी के पास पैदल अपने घर जा रहे एक 8 साल के मासूम बालक को अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने रौंदते हुये फरार हो गया, जहां बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके से पहुुंच लोगों को समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया। यह घटना दोपहर 12:30 बजे की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी सुनील साकेत का 8 वर्षीय पुत्र चंदन साकेत सड़क मार्ग से पैदल घर तरफ आ रहा था कि तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दिया और इस घटना में चंदन साकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही चालक बोलेरो वाहन के साथ फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर आवागमन बाधित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां एवं गोनर्रा पुलिस मौके से पहुंच चक्काजाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध तलाश में जुट गई।
००००००

ब्यूरो चीफ :-आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *