मोरवा पुलिस व सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त 7 ट्रैक्टर भी जब्त


मुहरे खदान में अवैध रूप से रेत और बोल्डर चोरी करने वालों के खिलाफ मोरवा पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने खदान में दबिश देकर रेत-बोल्डर चोरी करते सात आरोपियों को पकड़ा और मौके से सात ट्रैक्टर जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ मोरवा थाने में धारा 303(2), 62 बीएनएस के तहत सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जानकारी अनुसार पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मुहरे खदान से ट्रैक्टरों के जरिए रेत और बोल्डर चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग ट्रैक्टरों से खदान के अंदर प्रवेश कर अवैध तरीके से रेत और बोल्डर निकाल रहे हैं। इसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज के एम के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह व एसडीओपी रोशनी कर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सीआईएसएफ टीम से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।

अलग-अलग मामलों में दर्ज किए केस
पुलिस एवं सीआईएसएफ की इस संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें मनोज साकेत पिता रामलल्लू साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी मुहेर, अमर साकेत पिता ब्रजेश साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी मुहेर, अरुण साकेत पिता ब्रजेश साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी मुहेर, आकाश साकेत पिता तीरथ साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी मुहेर, जितेंद्र कुमार साकेत पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी मुहेर, रविंद्र कुमार चर्मकार पिता रामललन साकेत उम्र 36 वर्ष निवासी मुहेर थाना मोरवा एवं नीरज साकेत पिता अखिलेश साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ोखर थाना बरगवां शामिल हैं।

7 ट्रैक्टर जब्त
कार्रवाई में पुलिस ने सोनालिका इंटरनेशनल डीआई-35 सहित सात ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में MP 66ZA 8727, MP 66ZF 1524, MP 17ZT 1613, MP 66ZC 2867 और MP 66ZF 4909 सहित 2 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर शामिल हैं।

इनकी रही भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के साथ गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, शेषमनी टांडिया, सहायक उपनिरीक्षक पिंटू राय, सुरेंद्र रावत, संतोष सिंह, गुलाब प्रसाद, प्रधान आरक्षक त्रिभुवन मिश्रा, धर्मेंद्र सोनी, पवन पांडे, उमाकांत शुक्ला, आरक्षक संजीव सिंह, नरेंद्र सिंह एवं खनिज विभाग से निरीक्षक विकास कुमार, पी एस प्रसाद, राजेश सिंह, यू के तिवारी आदि लोगों की भूमिका रही।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *