रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का छत-विछत शव

बरगवां रेलवे स्टेशन के सब्जी मंडी के पीछे रेलवे टै्रक पर आज एक युवक का छत-विछत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान झारखंड प्रांत के धनबाद निवासी के रूप में की गई है।
जीआरपी रेलवे सिंगरौली से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना के समीप रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला, जहां युवक की पहचान अरूण मरांडी पिता सोनाराम मरांडी उम्र 28 वर्ष निवासी चतपुलैया थाना बरबड्डा जिला धनबाद-झारखंड प्रांत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 16 अगस्त को अपने घर से हाईटेंशन टावर को सेट एवं फीट करने आया था, जहां अचानक मानसिक संतुलन खो दिया और वह अर्द्धविक्षिप्त होने लगा, उसके साथियों ने पकड़ कर रेलवे स्टेशन बरगवां लाएं, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ , तलाश जारी थी कि आज बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन बरगवां के समीप शव मिला। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *