चितरंगी महान नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ चितरंगी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया में दबिश देकर रेत से लदे दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं जब्त वाहनों में लोड रेत सहित कुल कीमत करीब 10 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को थाना प्रभारी चितरंगी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया स्थित महान नदी में कुछ लोग अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों से परिवहन कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया टीम ने नदी के पास घेराबंदी की पुलिस को आता देख अवैध उत्खनन में शामिल लोग दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर छोड़कर फरार हो गए पुलिस ने दोनों वाहनों को रेत से भरी हालत में जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया मामले में अपराध क्रमांक 403/2026 एवं 404/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 के तहत कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि रमेश प्रसाद साकेत, विशेषर साकेत, आरक्षक शुभम पटले, मुकेश पांडेय एवं आकाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से संवाददाता विवेक कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट
