बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

2 विधि-विरुद्ध किशोरों से 55 हजार रुपये कीमत की बाइकें जब्त, चोरी के दो मामले सुलझे
सिंगरौली जिले की बरगवां पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को दस्तयाब किया है। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बरैनिया निवासी फरियादी ध्रुव सिंह ने 7 अगस्त को सूचना दी कि 6 अगस्त की दरमियानी रात घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66MA 3103 चोरी हो गई। सूचना पर बरगवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 535/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी तरह फरियादी अतुल प्रताप सिंह निवासी बरैनिया ने 8 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि 7 जुलाई 2026 की दरमियानी रात उनके घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66ZE 4712 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जिले के सरई थाना क्षेत्र से दो विधि विरुद्ध किशोर को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात को कबुल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों मामलों में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को दस्तयाब कर उनके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स कीमत 45 हजार रुपये तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस कीमत 10 हजार रुपये बरामद की। पुलिस ने दोनों किशोरों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में बरगवां थाने में पदस्त सउनि रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, प्रधान आरक्षक अधवलाल सोनी, आरक्षक अरविंद यादव, महेश पटेल और चंद्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *