सिंगरौली ग्राम पंचायत खिरवा के सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, जांच की मांग

सिंगरौली। ग्राम पंचायत खिरवा में सरपंच और सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के कामकाज में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं है।
ग्रामीणों ने पंचायत में कराए गए कार्यों, खर्च की गई राशि और योजनाओं के लाभ को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि संबंधित अभिलेखों और निर्माण कार्यों की जांच होने पर कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोपों के बीच ग्रामीणों ने खुद के पैसों से बनाई सड़क

ग्राम पंचायत खिरवा में पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसे जुटाकर सड़क बनाने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बदहाल सड़क को लेकर बार-बार समस्या बताने के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद मजबूरी में उन्होंने आपस में पैसा एकत्र कर सड़क का निर्माण कराया।

अब ग्रामीणों ने उसी सड़क के बगल मे सरकारी व्ययवस्था से पक्की नाली की मांग की है देखना यह होगा की क़्या यह मांग पूरी होती है

तिरंगा यात्रा के दिन ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जहां देशभर में तिरंगा यात्राओं और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत खिरवा में तिरंगा यात्रा के दिन ही गंदगी का अंबार नजर आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत परिसर और आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई। जगह-जगह कचरा और गंदगी दिखाई देने से पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों की गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

हालांकि, सरपंच और सचिव पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनका पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

वर्ल्ड इनफॉरमेशन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ आशीष सोनी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *