भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली ने सौंपा ज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के तत्वावधान में दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्रमिकों /कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय, सिंगरौली को माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में श्रमिकों /कर्मचारियों से संबंधित प्रमुख समस्याओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई। कर्मचारियों ने सेवा शर्तों में सुधार, वेतन विसंगतियों के निराकरण, समय पर वेतन भुगतान तथा ईएसआई, पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने की प्रमुख मांग रखी।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारीयों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के अध्यक्ष श्री लखपति साकेत जी की अध्यक्षता एवं ज्ञापन का वाचन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री शशिपाल सिंह जी के द्वारा किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।


प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रेषित किया जाएगा तथा यथाशीघ्र उचित कार्यवाही के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री डी पी दुबे, श्री लखपति साकेत (जिला अध्यक्ष),श्री शशिपाल सिंह (जिला मंत्री), श्री राम आधार मौर्या जिला उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह ( अध्यक्ष, भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ), श्री नीतीश कुमार ( महामंत्री भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ)श्री रामप्रकाश मौर्या ,श्री रामविलोचे शर्मा, श्री लवकेश पटेल, श्री सुरजीत सिंह, श्री दिलीप पांडेय, श्री विवेक वैश्य, श्री रामनरेश भारतीय, श्री आर बी सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री अनुपम द्विवेदी , श्रीमती सुशीला सिंह,श्रीमती प्रीति राय,श्रीमती रीता रवानी, श्रीमती नीलम शर्मा, मंगल सिंह मरकाम, श्री रामपति सिंह, श्री कमलेंन्दु शेखर शर्मा, श्री रमेश ध्रुव , श्री अजीत सिंह, श्री अरविन्द तिवारी,श्री श्याम राज सिंह, श्री श्याम पति कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ :- आशीष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *