शहडोल के केशवाही सरकारी कॉलेज में बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला: क्लासरूम खाली, पर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हो रही 100% हाजिरी
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले स्थित शासकीय महाविद्यालय केशवाही से उच्च शिक्षा विभाग और छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली में धांधली का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज में कक्षाएं सूनी पड़ी हैं और फिजिकल उपस्थिति रजिस्टरों के पन्ने कोरे हैं, लेकिन सरकारी छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों की …









